अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े लगभग सभी प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराकर कॉलेज के अधिकांश पदों पर कब्जा कर लिया। मतगणना के बाद जैसे ही जीते प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हुई।
कॉलेज में भारत माता की जय, वंदे मातरम व जयश्री राम के नारे गूंजने लगे। जीत से उत्साहित अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिए। परिसर में आतिशबाजी के साथ अबीर-गुलाल उड़ने लगे।
छात्रों ने विजयी प्रत्याशी को फूल माला से लाद दिया और गुलाल-अबीर उड़ने लगे। पूरा कॉलेज कैंपस भगवामय हो गया। इसके बाद छात्रों ने शहर में विजय जुलूस निकाल कर जीत का जश्न मनाया।
इसके पूर्व कॉलेज में करीब एक घंटा देरी से मतगणना शुरू हुई। एक दिन पूर्व एमजेके कॉलेज में हुए हंगामा के मद्देनजर आरएलएसवाई कॉलेज में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। नौ बजे के पहले ही छात्रों की भीड़ कॉलेज गेट पर एकत्रित होनी शुरू हो गई थी। कॉलेज गेट के बाहर छात्रों की भारी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। शुरूआत में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के प्रत्याशियों की मतों की गिनती की गई।
आरएलएसवाई कॉलेज भी हो गया भगवामय
अभय बने अध्यक्ष, शिवानी बनी उपाध्यक्ष
कॉलेज के अध्यक्ष पद पर अभय कुमार ने जीत का परचम लहराया है। अभय को 364 मत मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद पर शिवानी शुक्ला ने कब्जा कर ली है। शिवानी को 456 मत मिले। महासचिव के पद को 413 मत पाकर अमित कुमार हथिया लिया है, जबकि 564 मत पाकर पुजेवर दत्त पूरी ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। बता दे कि संयुक्त सचिव पद पर बिट्टू कुमार निर्विरोध विजयी घोषित कर दिए गए है। इस पद पर अन्य प्रत्याशियों के नामांकन रद होने के कारण वे इस पद पर एक मात्र प्रत्याशी बचे थे।
काउंसिल रिप्रेजेंटेटिव पद पर इनलोगों ने मारी बाजी
नाम – प्राप्त मत
अजय कुमार साह – 415
पूजा कुमारी – 399
गुड्डू कुमार – 395
नीतीश कुमार – 391
राजन कुमार शुक्ल – 396
राजन कुमार – 375
नीतीश कुमार – 349
संतोष कुमार साह – 399
सुजीत कुमार मिश्र – 307
सुनील कुमार पटेल – 293
मोहित कुमार – 206
अनुराग कुमार – 205
किनको कितने मिले मत
पद : अध्यक्ष
नाम – मत
अभय कुमार – 364
राहुल राज – 213
रविरंजन – 127
संदीप कुमार – 14
कुल वोट – 744
वैद्य मत – 718
———-
पद : उपाध्यक्ष
शिवानी शुक्ल – 456
लोकेश कुमार चतुवेर्दी – 264
कुल मत – 744
वैद्य मत – 720
—————
पद : महासचिव
अमित कुमार – 413
मधुमाला कुमारी – 213
म. शमीद परवेज – 87
कुल मत – 744
वैद्य मत – 713
——————
पद : कोषाध्यक्ष
पूज्यवरदत्त पूरी – 564
वजीर आलम – 150
कुल मत – 744
वैद्य मत – 714
————————-