नीतीश कुमार का जबरा फैन: माह के अंतिम दो दिन बेतिया में आने वाले मरीजों के लिए चलाता हैं फ्री में रिक्शा

By: Apna Bettiah

On: September 22, 2020

बेतिया: नौतन के पकड़किया पंचायत के इंद्रजीत साह रिक्शा चलाकर अपना भरण पोषण करते हैं।

नीतीश कुमार का जबरा फैन: माह के अंतिम दो दिन बेतिया में आने वाले मरीजों के लिए चलाता हैं फ्री में रिक्शा 1

करीब एक दशक से बेतिया में आकर रिक्शा चलाते हैं, लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जलवा उनपर इस क़द्र चढ़ा हैं कि पिछले साल छठी बार नीतीश सरकार की सरकार बनने पर उन्होंने फ्री में दो दिन रिक्शा चलाया था। साथ ही खुद दो रिक्शे का भाड़ा देकर उनलोगों से भी रिक्शा चलवाया था।

नीतीश कुमार का जबरा फैन: माह के अंतिम दो दिन बेतिया में आने वाले मरीजों के लिए चलाता हैं फ्री में रिक्शा 2

अब उसी परम्परा को इंद्रजीत साह ने आगे भी कायम रखा, और महीने के हर आखरी दो दिन बेतिया में फ्री में दिन भर रिक्शा चलाते हैं, हालांकि इस दफा वो रिक्शा आम लोगो के लिए नहीं बल्कि मरीजों एवं गरीबों के लिए चलाते हैं।
इंद्रजीत साह एक और रिक्शे वाले को पैसे देकर रिक्शा चलवाते हैं महीने के हर आखरी दो दिन, इनका रिक्शा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में खड़ा रहता हैं। जहाँ से वो मरीजों को लेकर अस्पताल पहुँचाते हैं। साथ ही वहाँ से मरीजों को लेकर स्टेशन तक पहुँचाते हैं।
इंद्रजीत का कहना हैं कि जब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहेंगे तब तक मरीजों के लिए चलाता रहूँगा फ्री में रिक्शे, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री ना रहने पर पूछने पर इंद्रजीत साह ने बताया कि ये बाद की बात हैं पर मेरा ख़्वाहिश हैं कि नीतीश कुमार आजीवन बिहार के मुख्यमंत्री बने रहें।

We represent Articles mostly related to Bettiah City and Champaran. Along with that news, we publish every kind of post, such as history, important alerts, guides, the latest national and international news, local issues, live events, along with facts, etc.

Related Post

Bettiah Nagar Nigam

Population of Bettiah

Bettiah Pin Code

Bettiah Wise Mayor

Saurabh Kumar MLC

Bettiah MLC

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x