फिर से हुई बेतिया राज में चोरी, बड़ी साजिश की आशंका..सुरक्षा पर उठे सवाल

By: Apna Bettiah

On: September 22, 2020

बेतिया: चोरों के निशाने पर रहे बेतिया राज एक बार फिर चोरी का शिकार हुआ है। अबकी बार चोरों ने बेतिया राज की बहुमूल्य इतिहासिक कीमती सामानों की तो चोरी नहीं की है लेकिन सामानों के लेखा जोखा के रिकॉर्ड के लिए लगाए गए कंप्यूटर समेत एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली। वहीं मैदान में लगे तोप का हैंडल भी काट ले गए।

फिर से हुई बेतिया राज में चोरी, बड़ी साजिश की आशंका..सुरक्षा पर उठे सवाल 1

चोरों ने राज की गोपनीय शाखा को निशाना बनाया है और यहां से मॉनीटर, कीबोर्ड, स्टेबलाइजर, मॉडम, आदि सामानों की चोरी कर ली है। इस चोरी की घटना को एक बड़ी साजिश के रूप में देखा जा रहा है। लोग तरह-तरह के कयास लगाना शुरु कर दिए हैं। चौक-चौराहों पर तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही है।

फिर से हुई बेतिया राज में चोरी, बड़ी साजिश की आशंका..सुरक्षा पर उठे सवाल 2

सूत्रों की माने तो राज के गोपनीय तथ्यों और डेटा को इस कंप्यूटर में सेव कर रखा जाता था। ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। राज की ऐतिहासिक सामग्रियों का भी लेखा-जोखा इस कंप्यूटर में रखे होने की बात कही जा रही है। जिससे चोरों ने बीती रात वेंटीलेटर से घुसकर गायब कर दिया है। मामले को लेकर राज के प्रबंधक सह टाइपिस्ट के सचिव रजनीश कुमार ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि तोप का हैंडल काटे जाने की सूचना एफआईआर में नहीं दी गई है।

HD Qualities Files Join Now
Latest Update Join Now

वेंटीलेटर के रास्ते से घुसे चोर
बेतिया राज की जिस गोपनीय शाखा में वाले कमरे में चोरी हुई है। वह राज परिसर की मुख्य भवन में है। इसकी सुरक्षा के लिए वहां दो रात्रि प्रहरी भी ड्यूटी देते हैं। बावजूद चोर वेंटिलेटर के सहारे कमरे में प्रवेश कर कंप्यूटर आदि सामानों की चोरी कर लिए हैं। सवाल उठता है कि आखिर सुरक्षा गार्ड की आंख में धूल झोंककर चोर इस सुरक्षित जगह पर कैसे पहुंच गए। ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो चोरी की घटना को बड़ी साजिश मान रहे हैं। और इसमें किसी न किसी राज्य कर्मियों की संलिप्तता की भी आशंका जता रहे हैं। सूत्रों की माने तो कंप्यूटर को गायब करने का उद्देश्य यह भी हो सकता है कि इसकी जानकारी नहीं रह सके कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के बाद कौन-कौन से बेशकीमती सामान बचे हैं।

बड़े गिरोह का भी हो सकता है साजिश
यूं तो रविवार की रात हुई चोरी की घटना में तो सिर्फ कंप्यूटर, हैंडल और कुछ अन्य मामूली समानों की ही चोरी हुई है।
लेकिन पहले भी तोप का हैंडल काट चुके हैं चोर
राजड्योढ़ी में दो तोप लगा हुआ था। इसमें एक का हैंडल पहले ही चोर काट चुके हैं। हैंडल चोरी के बाद तोप को उखाड़कर रखा दिया गया था। लोगों का कहना है कि रविवार रात चोरों ने दूसरे तोप का भी हैंडल काट लिया। यह कीमती धातु का बना हुआ है। लेकिन बेतिया राज की ओर से एफआईआर में मामले की सूचना नहीं देना साजिश की तरफ इशारा कर रहा है।
यह किसी बड़े गिरोह का साजिश भी हो सकता है। ताकि राज की अद्यतन रिकॉर्ड को मिटा दी जाए। और उसका पता नहीं चल सके। या बचे बहुमूल्य सामानों की जानकारी जुटाकर फिर से एक बार चोरी कर ली जाए।

बेतिया राज में चोरी का है पुराना इतिहास
बेतिया राज के गोपनीय शाखा में रविवार की रात हुई चोरी कोई पहली घटना नहीं है। बेतिया राज का चोरी से पुराना वास्ता रहा है।

फिर से हुई बेतिया राज में चोरी, बड़ी साजिश की आशंका..सुरक्षा पर उठे सवाल 3

90 के दशक से आज तक कई बार बेतिया राज के शीश महल से लेकर बहुमूल्य कीमती सामानों की भी चोरी कर ली गई है। बेतिया राज में सन 1994 में खजाने में चोरी की गई थी ।वही 2011 में ऐतिहासिक घड़ी की चोरी 2012 में शीश महल में चोरी और 2016 में बेतिया राज के नजारत में भी चोरों ने अपने हाथ साफ की है।

HD Qualities Files Join Now
Latest Update Join Now

We represent Articles mostly related to Bettiah City and Champaran. Along with that news, we publish every kind of post, such as history, important alerts, guides, the latest national and international news, local issues, live events, along with facts, etc.

Related Post

Bettiah Nagar Nigam

Population of Bettiah

Bettiah Pin Code

Bettiah Wise Mayor

Saurabh Kumar MLC

Bettiah MLC

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x