एकतरफा प्यार में पागल बना प्रेमी, दो लडकियों को जिन्दा जलाया।

By: Apna Bettiah

On: April 19, 2017

एकतरफा प्यार में पागल बना प्रेमी, दो लडकियों को जिन्दा जलाया। 1

बेतिया: एकतरफा प्यार में पागल एक प्रेमी ने नींद में सो रही दो सगी बहनों के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया, जिसमें से एक लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरी बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समता और ममता नाम की दो बहनें एक ही टीचर के पास जूडो कराटे सीखने जाती थी। इसी दौरान टीचर को बड़ी बहन समता से एक तरफा प्यार हो गया। उनसे समता के सामने अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन लड़की को यह मंजूर न था। इसके बाद से टीचर लड़की पर प्रेशर डालने लगा, लेकिन समता फिर भी नहीं मानी।

इससे नाराज होकर टीचर ने दोनों बहनों की हत्या की साजिश रची। इसी साजिश के तहत मंगलवार देर रात करीब 3 बजे टीचर ने दोनों बहनों के घर गया और जिस रूम में वे सो रहीं थी उसके रोशनदान से पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद टीचर ने आग जलाकर रूम के अंदर फेंक दिया। पेट्रोल की आग तेजी से फैली और दोनों बहने जिंदा जलने लगी।

घरवाले जबतक कुछ समझ पाते और वो जबतक उन्हें बचाते तबतक काफी देर हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसने के कारण समता की मौत हो गई। वहीं, ममता की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद टीचर फरार है। 

दोनों लड़कियां रामप्रवेश विश्वकर्मा की पुत्री ममता और समता बताई जाती है। इनमे से समता की मौत रात को ही हो गयी, जबकि ममता का इलाज मोतिहारी में चल रहा है। उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद पोखरभिंड गांव पहुच गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

HD Qualities Files Join Now
Latest Update Join Now

We represent Articles mostly related to Bettiah City and Champaran. Along with that news, we publish every kind of post, such as history, important alerts, guides, the latest national and international news, local issues, live events, along with facts, etc.

Related Post

Bettiah Nagar Nigam

Population of Bettiah

Bettiah Pin Code

Bettiah Wise Mayor

Saurabh Kumar MLC

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Comment Here.x
()
x