इस दौरान मनोज ने यहां के जिस महारानी जानकी कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की उसकी भी फोटोज क्लिक की।
बता दें कि जब मनोज ने अपने घर में एक्टर बनने की बात कही थी, तब पड़ोसियों और उनके रिश्तेदारों ने उनका मजाक बनाया था। रामजस कॉलेज से किया है हिस्ट्री ऑनर्स…
![]() |
मनोज वाजपाई का घर |
– मनोज 48 साल के हो गए। उनका फैमिली बैकग्राउंड एक किसान परिवार का है।
– मनोज बेतिया के बेलवा से आते हैं, उस समय वहां एक्टिंग और सिंगिंग अच्छा नहीं माना जाता था।
– जब मनोज ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने की बात कही थी तब पड़ोसियों और उनके रिश्तेदारों ने भी उनका मजाक बनाया था।
– खास बात ये कि मनोज के पिता को उस जमाने में एक्टर मनोज कुमार बेहद पसंद थे, इसलिए उन्होंने बेटे का नाम मनोज रखा था।
बेतिया के केआर हाईस्कूल से किया था मैट्रिक
– मनोज ने चौथी क्लास तक की पढ़ाई गांव के ही प्राइमरी स्कूल से की। बाद में उन्हें बेतिया में पढ़ने के लिए भेज दिया गया।
– यहां केआर हाईस्कूल से मनोज ने मैट्रिक (10वीं) की। इसके बाद उन्होंने यहां के महारानी जानकी कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की।
– 12 वीं की पढ़ाई के बाद मनोज ने दिल्ली चले आए। फिर उन्होंने यहां के रामजस कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स से 1989 में ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की।
दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने आते हैं गांव
– मनोज स्ट्रगल के दिनों में मुंबई में इतने रम गए थे कि एक बार 3 साल के बाद बिहार अपने घर लौटे थे।
– यहां पहुंचने के बाद उनकी मां खूब रोईं थीं। तब मनोज ने कहा था कि अब क्यों रो रही हो मैं आ गया हूं।
– मनोज अक्सर शूटिंग से ब्रेक लेकर अपने गांव पहुंच जाते हैं। यहां वे बचपन के दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं।