गंदगी को देख स्थानिये लोगो का फुटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया नगर परिषद का विरोद्ध

By: Md Ali

On: August 29, 2017

बेतिया: नगर थाना रोड में यतीमखाना व मस्जिद के समीप विभिन्न वार्डों की गंदगी आदि फेंकने को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

गंदगी को देख स्थानिये लोगो का फुटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया नगर परिषद का विरोद्ध 1

सोमवार को वे गोलबंद होकर थाना रोड से इंदिरा चौक जानेवाली सड़क को जाम कर नगर परिषद के विरोध में जमकर आक्रोश व्यक्त किया।

गंदगी को देख स्थानिये लोगो का फुटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया नगर परिषद का विरोद्ध 2

जाम का नेतृत्व कर रहे तबरेज अख्तर, ईफान खांन, राहुल चौधरी,आशिश चौधरी, ताज खांन आदि ने बताया कि विभिन्न वार्डो का कचरा इसी जगह नप के द्वारा फेका जाता रहा है। यतीमखाना में रहनेवाले बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं नमाज पढ़ने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। बार-बार मना करने व नप में जाकर इसकी शिकायत करने पर भी स्थिति जस की तस रहती है। आक्रोशित नप के जेसीवी को रोक कर नप के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहें हैं।

गंदगी को देख स्थानिये लोगो का फुटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया नगर परिषद का विरोद्ध 3

 वही नप के कार्यापालक पदाधिकारी डा. विपिन प्रसाद से इस पर प्रतिक्रिया का प्रयास किया गया तो बताया गया कि मोबाइल छोड़ कर बाजार गये है।


खबर लिखने तक लोग सड़क पर डटे हुए हैं

Related Post

Bettiah Nagar Nigam

Population of Bettiah

Bettiah Pin Code

Bettiah Wise Mayor

Saurabh Kumar MLC

Bettiah MLC

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x