पूरी जानकारी अभी तक हासिल नहीं हो पाई हैं पर सुनने के मुताबिक इस युवक का नाम शमशाद हैं। आज दोपहर में दुकान से आने के बाद शमशाद खाना खा रहा था तभी किसी का कॉल आया। और कुछ देर बाद जानकारी हुई के शमशाद की हत्या कर लीची के पेड़ पर लटका दिया गया हैं।
एक बूढ़ी औरत के मुताबिक वो कुछ दूरी पर घास काट रही थी, उनके मुताबिक शमशाद अन्य लड़को के साथ जुआ खेल रहा था। इसके पैसे जितने पर जुआ में बैठे अन्य लड़के इससे झगड़ा करने लगे। तब तक ये बूढ़ी औरत घर आ गयी बाद में जानकारी हुई के इस लड़के का हत्या कर दी गयी हैं।
वहाँ मौजूद एक शख्स के मुताबिक एक लड़का काफी देर से वही घटनास्थल पर खड़ा था जो कुछ नहीं बोल रहा था। पुलिस के आने पर वो बोलने लगा के शमशाद ने उसको कॉल किया था के अब उसको नहीं जिना हैं, वो मरने जा रहा हैं जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास में हैं। पुलिस फिलहाल उसको हिरासत में ले लिया हैं पूछताछ के लिए..वहाँ मौजुद लोगो के मुताबिक वो लड़का इस हत्या में शामिल हो सकता हैं। क्योंकि लड़के ने अगर फाँसी लगाई होती तो वो छटपटाया जरूर होता पर शमशाद का चप्पल उसके शरीर के ठीक नीचे बहुत ही तरीके से रखा हुआ पाया गया हैं।
फांसी से लटकने के स्तिथि में छटपटाहट के वजह से हाथ पैर चलना वाजिब होता है। पर शव के देखने से लग रहा हैं के बड़ी इत्मिनान से हत्या कर दुपट्टे से लटका दिया गया हैं।
हत्या की शक इस एवज में भी आ रही हैं क्योंकि गर्दन में एक बार ही लपेट कर डाल के एकदम पास में बांधा गया हैं। जो कही से भी फाँसी की तरह दिखाई नहीं दे रही।
बगीचे में लड़की का दुप्पटे से लटकाना भी लोगो के समझ से परे हैं। जानकारी के मुताबिक होली वाले दिन शमशाद का एक लड़की के घरवालों से जमकर मारपिट हुई थी..मामला प्रेम संबंध भी हो सकता हैं।
एक अन्य युवक के मुताबिक ये लड़का जिस लड़की से प्यार करता था वो लड़की किसी और लड़के से भी बात करती थी। जो शमशाद को बिल्कुल भी पसन्द नही था, ये हमेशा मना करता रहता था के उससे बात ना करें अन्थया उसकी हत्या कर देगा।
बाते बहुत सी सुनने को मिली घटनास्थल पर..
….इस लड़के को तकरीबन रोज हम भी देखते आ रहे हैं, तो काफी अफसोस हो रहा हैं मुझे भी😑
फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले के गयी।
और युवक के मोबाईल पर आए आखरी कॉल के मुताबिक हत्यारे तक पहुंचने में जुटी हैं।
…..अभी तक अच्छे से खबर ना होने के वजह से सही ठंग से नहीं बता पा रहा। जानकारी मिलते ही पूरी घटनाक्रम लिखेंगे