बैरिया के युवक की दिल्ली में गोली मार कर हत्या.. कर रहा था जज की तैयारी

By: Apna Bettiah

On: November 12, 2017

बैरिया: बैरिया थाना क्षेत्र के छात्र आशीष कुमार द्विवेदी (24) की दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट बुराड़ी इलाके में शुक्रवार रात 9.30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी।

बैरिया के युवक की दिल्ली में गोली मार कर हत्या.. कर रहा था जज की तैयारी 1

वह दिल्ली में लॉ का फाइनल इयर का छात्र था। वहीं पर बड़े भाई आशीष भारद्वाज के साथ दिल्ली के हरदेव नगर में रहकर आशीष क्लैट की तैयारी कर रहा था। खाना खाकर टहलने के दौरान नोकझोंक में बाइक सवार ने गोली मार दी। शनिवार को हवाई जहाज से छात्र का शव लाया गया।

बैरिया के युवक की दिल्ली में गोली मार कर हत्या.. कर रहा था जज की तैयारी 2

छात्र के पिता अधिवक्ता सह कांग्रेस नेता वेदप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि निजी कॉलेज से वह एलएलबी कर रहा था। वह जज बनने चाहता था, इसीलिए क्लैट की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार रात में खाना खाकर पड़ोस में रहने वाले दोस्त अनूप व हिमांशु के साथ टहलने निकला। यहां बाइक सवार से तीनों की नोकझोंक हुई। इसी में बाइक सवार ने पिस्तौल निकाली और आशीष को गोली मार दी। इसके बाद बाइक सवार फरार हो गया। शनिवार को विमान से उसका शव पटना लाया गया। वहां से सड़क से शव को बैरिया लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार गांव में गूंज उठा। छात्र के दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

हत्या का कारण जानने को बेचैन थे लोग:

आशीष के दरवाजे पर जमी भीड़ हत्या का कारण जानने के लिए बचैन थी। वह पढ़ने में ठीक था इस कारण लोगों को उससे बेहतर करने की उम्मीद थी। मिलनसार स्वभाव के कारण वह गांव में सबका चहेता था।

दोस्तों से पूछताछ में खुलेगा हत्या का राज:

बैरिया के युवक की दिल्ली में गोली मार कर हत्या.. कर रहा था जज की तैयारी 3

आशीष के साथ रात में टहल रहे दोस्तों से हत्या का राज खुलने की संभावना जताई जा रही है। नोकझोंक होना और उसके बाद गोली मारने की बात लोगों को हजम नहीं हो रही है।
उनका कहना है कि अपराधी आशीष को जानता रहा होगा, तभी बातचीत और नोकझोंक हुई।

We represent Articles mostly related to Bettiah City and Champaran. Along with that news, we publish every kind of post, such as history, important alerts, guides, the latest national and international news, local issues, live events, along with facts, etc.

Related Post

Bettiah Nagar Nigam

Population of Bettiah

Bettiah Pin Code

Bettiah Wise Mayor

Saurabh Kumar MLC

Bettiah MLC

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x