प्रियेश सिन्हा भारत के मशहूर हास्य अभिनेताओ में से एक है।वे बहुप्रतिभावान व्यक्ति है। हास्य अभिनेता के साथ-साथ वे स्टैंड-अप कॉमेडियन,एंकर, फिल्म एवं टेलीविज़न अभिनेता एवं भोजपुरी अभिनेता भी है।
उनकी असाधारण कौशल कई टेलीविज़न शो एवं स्टेज शो पर उनके द्वारा सफलतापूर्वक सिद्ध की जा चुकी है।
प्रियेश सिन्हा का जन्म 2 जनवरी 1986 ई० में पश्चिम चम्पारण जिले के बेतिया शहर में हुआ।उन्होंने जयपुर, राजस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।इंजीनियरिंग डिग्री पूरी हो जाने के बाद वे मुम्बई चले गये।मुंबई जाने के बाद उन्होंने टेलीविज़न इंडस्ट्री की ओर रुख किया।जिनमे उन्हें सफलता हासिल हुई। क्योकि वे स्टैंड-अप कॉमेडियन के साथ एक प्रशिद्ध अभिनेता एवं एंकर भी है।
उन्होंने अपनी एंकरिंग कौशल से दर्शको का दिल जीता है।वे हिंदी,इंगलिश, भोजपुरी के साथ बहुत से भाषाओ को भी जानते है।

सन 2007 ई० में उन्होंने प्रशिद्ध कॉमेडी शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” के तीसरे संस्करण में भाग लिया।यह शो स्टार वन चैनल पर प्रकाशित किया गया।इस शो में उनकी काम की काफी सराहना मिली।उन्होंने भोजपुरी कॉमेडी शो “हंसी का अखाड़ा” में भाग लिया और इस के विजेता हुए।यह शो महुआ चैनल पर प्रकाशित हुआ।इस शो को जीतने के बाद वे काफी प्रशिद्ध हुए।उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मो में बतौर अभिनेता काम किया है।भोजपुरी फिल्म “दुल्हिन चाही मिल्की वाइट” में उनकी अभिनय को काफी सराहना मिला।पिछले सात वर्षो में उन्होंने पुरे भारत में लगभग 600 शो किया है।उन्होंने महुआ चैनेल के प्रशिद्ध रियलिटी शो “भौजी न०1″ को 4 वर्षो तक होस्ट किया है।”भौजी न०1” शो के साथ उन्होंने 25 शो को भी होस्ट किया है और वे 1000 से ज्यादा लाइव शो को होस्ट कर चुके है।उन्होंने महुआ के “वेलकम 2010” के साथ कई बड़े स्टेज शो में काम किया है।उन्होंने “बिग मैजिक” चैनल के प्रशिद्ध रियलिटी शो “बिग मेमसाब” को भी होस्ट किया है।प्रियेश सिन्हा ने एयरटेल,HDFC,SBI,IPL कार्यक्रम एवं मैगी के लिए भी काम किया है।उन्होंने जिस क्षेत्र में काम किया है वहा उन्हें सफलता मिली है।
उनकी आने वाली फिल्में “ॐ हर हर महादेव” व “वीर अर्जुन” है। “ॐ हर हर महादेव” फिल्म में मुख्य कलाकार में प्रियेश सिन्हा के साथ रवि किशन,अमरीश सिंह,संगीता तिवारी,गूंज पन्त है।
जानिए वे किस-किस अवार्ड्स से हुए है सम्मानित।
● उन्हें तीन बार “बेस्ट एंकर” के अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है।
● सन 2010 ई० में दिल्ली में उन्हें शत्रुधन सिन्हा के द्वारा “बेस्ट एंटरटेनर” का अवार्ड दिया गया।
● बिहार सरकार के मंत्री गिरिराज किशोर सिंह के द्वारा उन्हें “बिहार गौरव” के अवार्ड से नवाजा गया।
● सन 2012 ई० में त्रिनिदाद एवं टोबागो रिपब्लिक के राजदूत के द्वारा प्रियेश सिन्हा को सम्मानित किया गया।
● उन्हें मनोरंजन के विभिन्न क्षेत्रो में प्रशिद्ध व्यक्तियों के द्वारा और भी बहुत से अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है।