नीतीश – भाजपा गंठबंधन की खुशी में इंद्रजीत ने दो दिनों तक दी फ्री रिक्शा सेवा

By: Md Ali

On: July 30, 2017

बेतिया: शहर में रिक्शा किराये को लेकर भले ही हर रोज किचकिच होती हो, लेकिन इन दिनों रिक्शा चालक इंद्रजीत साह फ्री में जरूरतमंदों को रिक्शा की सवारी करा रहे हैं. ऐसा नहीं है कि उनको समाजसेवा की ललक हो गयी है, बल्कि यह खुशी है नीतीश कुमार के छठीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने की. लिहाजा इंद्रजीत ने सिर्फ दो दिनों तक शहर में नि:शुल्क सवारी ढोने की घोषणा की है. रविवार को दर्जनों यात्रियों को नि:शुल्क सैर करा इसका लाभ भी दिलाया. उनकी दीवानगी इस कदर है कि एक रिक्शा भी भाड़े पर ले लिया है. एक रिक्शा वह खुद संचालित कर रहे हैं. दूसर के संचालन के लिए मजदूरी पर चालक रख लिये हैं।

नीतीश - भाजपा गंठबंधन की खुशी में इंद्रजीत ने दो दिनों तक दी फ्री रिक्शा सेवा 1

नौतन अंचल के चुरामन पट्टी निवासी इंद्रजीत साह का कहना है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर तमाम लोगों ने उनको बधाइयां दी हैं।


 ऐसे में उन्हें लगा है कि निशुल्क सेवा के जरिए अपनी खुशी का इजहार कर सकते हैं. रविवार को शहर में इंद्रजीत रिक्शा लेकर आये, तो उनके रिक्शा पर सेवा का बोर्ड लगा हुआ था. तमाम लोगों ने इसकी सराहना की।।

स्रोत: प्रभात ख़बर

HD Qualities Files Join Now
Latest Update Join Now

Related Post

Bettiah Nagar Nigam

Population of Bettiah

Bettiah Pin Code

Bettiah Wise Mayor

Saurabh Kumar MLC

Bettiah MLC

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x