चम्पारण के युवक ने किया कमाल, अमेरिका की फिल्मों में हैं हीरो..

By: Md Ali

On: December 25, 2016

चम्पारण के युवक ने किया कमाल, अमेरिका की फिल्मों में हैं हीरो.. 1

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के मुख्यालय शहर मोतिहारी के प्रभाकर शरण एक तरह से बॉलीवुड के पश्चिम की तरफ मार्च के प्रतीक बन गए हैं। 50 लाख से भी कम आबादी वाले मध्य अमेरिका के एक छोटे से देश कोस्टारिका में 1997 से बसे प्रभाकर ने लैटिन अमेरिकी फिल्म ‘एनरेडाडोस ला कंफ्यूजन’ (एंटैंगल्ड : द कंफ्यूजन) में बतौर हीरो काम किया है। वह किसी लैटिन अमेरिकी फिल्म में काम करने वाले पहले भारतीय अभिनेता हैं।

चम्पारण के युवक ने किया कमाल, अमेरिका की फिल्मों में हैं हीरो.. 2

यह ऐसी पहली लैटिन अमेरिकी फिल्म है जिसमें बॉलीवुड मार्का गीत-संगीत और नृत्य हैं। कोस्टारिका की प्रसिद्ध टेलीविजन संचालिका नैन्सी डोबल्स इस फिल्म की नायिका हैं। इसके अलावा कोस्टारिका के मशहूर कलाकार मारियो चकोन और जोस कास्त्रो भी इस फिल्म में हैं। फिल्म के कलाकारों में कुश्ती चैंपियन और हॉलीवुड अभिनेता स्कॉट स्टेनर भी शामिल हैं। फिल्म के निर्माण में पनामा, कोलंबिया और अर्जेटीना के लोगों का भी योगदान है। फिल्म के निर्देशक आशीष मोहन हैं, जिन्होंने 2012 में आई अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ का निर्देशन किया था। इसके नृत्य, संगीत और एक्शन दृश्यों का निर्देशन बॉलीवुड विशेषज्ञों ने किया है। कोस्टारिका की टेरेसा रॉड्रिग्स ने फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म 9 फरवरी 2017 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को भारतीय और अमेरिकी दर्शकों के लिए हिंदी और अंग्रेजी में डब करने के अलावा पूरे लैटिन अमेरिका में प्रदर्शित किया जाएगा। अभिनेता प्रभाकर का जीवन भी एक बॉलीवुड फिल्म की पटकथा की तरह है। उन्होंने हरियाणा से पढ़ाई और बॉलीवुड में हाथ आजमाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्होंने अमेरिका जाने की कोशिश की लेकिन किसी तरह वह कोस्टारिका जा पहुंचे। यहां उन्हें एक स्थानीय लड़की से प्यार हो गया और उन्होंने उससे शादी कर ली। उन्होंने कपड़ा कारोबार में कदम रखा और उसके बाद व्यापार, फिल्म वितरण और फिर ‘मॉन्सटर ट्रक जैम शो’ में भी काम किया। काम में असफलताओं और पैसों की किल्लत ने उन्हें भारत लौटने पर मजबूरकर दिया और वह 2010 से दो साल तक चंडीगढ़ में रहे। इस दौरान उनकी पत्नी उनसे अलग हो गईं और अपनी बेटी को लेकर वापस कोस्टारिका चली गईं। प्रभाकर ने अत्यधिक तनाव का सामना किया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वह दोबारा कोस्टारिका लौट आए। यहां उन्हें दोबारा एक दूसरी लड़की से प्यार हुआ और वह उसके साथ रहने लगे। यह फिल्म प्रभाकर के लिए ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ है। उन्होंने इसे बनाने में कई दिक्कतों का सामना किया। यह फिल्म केवल शुरुआत है। उनकी योजना कई और फिल्में बनाने की है, जिसमें उनकी योजना मेक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी के साथ भी फिल्म करने की है। बारबरा बॉलीवुड फिल्म ‘काइट्स’ में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ नजर आ चुकी हैं। प्रभाकर की इस फिल्म से कोस्टारिका और लैटिन अमेरिका में भारतीय फिल्मों और संस्कृति के प्रचार में योगदान मिलेगा!!

Related Post

Bettiah Nagar Nigam

Population of Bettiah

Bettiah Pin Code

Bettiah Wise Mayor

Saurabh Kumar MLC

Bettiah MLC

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x