![]() |
तस्वीर साभार: आलोक भैया |
मुख्य मुकाबला दो महिला वार्ड नंबर 24 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद गरीमा देवी सिकारिया तथा वार्ड नंबर 09 की वार्ड पार्षद लक्ष्मी ठाकुर के बीच होने के आसार है। गरीमा देवी सिकारिया नगर के बड़े व्यवसायी रोहित सिकारिया की पत्नी है।
जबकि लक्ष्मी ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय रंजन ठाकुर की पत्नी है। वे लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सभापति मैदान से हट गए है। पूर्व सभापति जनक साह ने इस बाबत कुछ बताने से परेहज कर रहे है। उनका कहना है कि 09 जून शनिवार का इंतजार करे। वहीं पूर्व सभापति अनिश अख्तर भी चुप्पी साधे हुए है। कहा भी गया है कि राजनीति में सब जायज है। 09 जून को ऊंट किस करवट बैठेगा, यह कहना मुश्किल है। बहरहाल तस्वीर अभी सामने जो दिख रही है उसमें मुख्य मुकाबला गरीमा देवी सिकारिया व लक्ष्मी ठाकुर के बीच होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्षद दोनों मुख्य उम्मीदवार के पक्ष में गोलबंद भी होने लगे है।
अब बोली भी लग रहे है। मान मनौव्वल का भी दौर चल रहा है। उम्मीदवार के शुभ चिंतक नवनिर्वाचित पार्षदों से लगातार संपर्क बनाने हुए है। पार्षदों पर नजर भी रखी जा रही है। सबकुछ पर्दे के पीछे हो रहा है। लक्ष्मी ठाकुर ने बताया कि वह आम आदमी है और वे विकास को विशेष तहजीब दे रही है। कहना है कि अपने वार्ड नंबर 09 को आदर्श वार्ड बना दिया है।
अब उनकी तमन्ना है अब वे पूरे नगर परिषद क्षेत्र को आदर्श बनाना चाहती है। जबकि गरीमा देवी सिकारिया ने बताया कि वह नगर को स्मार्ट सीटी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।