बेतिया: हवस के भूखे भेड़िए न जाने कब किसको अपना निशाना बना दे और न जाने कौन महिला उनकी हैवानियत की शिकार हो जाए इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। ठीक वैसे ही जैसे हैवानियत की हदें लांघने वालो ने मझौलिया के सरिसवा में कर दिया है। दिन भर गांव दर गांव भटक कर भीख मांग कर अपना पेट पालने पालने वाली एक पागल महिला को भी हवस के भेड़ियों ने नही छोड़ा। ये जानते हुए भी कि वो बोल नही सकती, समझ नही सकती लेकिन उसके साथ हैवानियत की हदें लांघी गई।
क्षेत्र में पगली भिखारन के रूप में चर्चित उक्त महिला के पेट में न जाने किसका पाप पल रहा है। लोगों को इस बात की जानकारी उस वक्त लगी जब महिलाओं ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी। सरिसवा गांव में इस बात की चर्चा ने उन महिलाओं को हिला कर रख दिया जो उसे प्रतिदिन पागल और भिखारन समझ कुछ न कुछ खाने पीने को दे देती हैं।
महिलाओं ने ही उसके पेट में पल रहे किसी के पाप की सूचना अन्य लोगों को दी। दिन भर इधर उधर रहने वाली पगली रात होते ही बाजार के सेंटर में सोने चली जाती है। जानकारों की माने तो बाजार में रात को रहने वाले किसी दरिन्दे ने ही उसे इस हाल में पहुंचा दिया है। जैसे-जैसे उसके पेट में पल रहा पाप बाहर की दुनियादारी देखने के नजदीक आ रहा है वैसे वैसे महिलाओं में उसके प्रति चिंता होने लगी है। कई महिलाओं ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि वह मां बनेगी ये तो जायज है लेकिन जिसने यह कूकृत्य किया उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। महिलाएं उसे समझा भी नही पा रही। जो अपने आप को नही समझ पा रही उसे भला समझाने की पहल कौन करे। हालांकि महिलाओं में इस बात की जिज्ञासा भी है कि अगर उनकी देखरेख में रहेगी तो उसका ख्याल रखने में वो कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। प्रशासनिक स्तर पर भी बीडीओ जितेन्द्र कुमार राम ने बताया कि उन्हे ऐसे किसी मामले की जानकारी नही है अगर कोई शिकायत करेगा तो मामले में प्रशासनिक स्तर पर जो भी बन पड़ेगा किया जाएगा।
हवस के भूखे दरिंदे ने पागल भिखारन को गर्भवती किया।
By: Apna Bettiah
On: May 4, 2017