हरिवाटिका शिव मंदिर समिति के द्वारा 15 जोड़े वर-वधु का हुआ विवाह। देखे तस्वीरें।

By: Apna Bettiah

On: September 22, 2020

हरिवाटिका शिव मंदिर समिति के द्वारा 15 जोड़े वर-वधु का हुआ विवाह। देखे तस्वीरें। 1

बेतिया– बेतिया शहर के हरिवाटिका “शिव मंदिर विवाह समिति” के द्वारा रविवार 25 फरवरी को सामूहिक 15 जोड़े वर-वधु के रूप में परिणय सूत्र में बंध गए। सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित इस दहेजमुक्त शादी में सभी ने एक-दुसरे का सहयोग किया। सुहागन बनी पन्द्रह कन्याओ को अब जीवन भर का साथ निभाने के लिए जीवनसाथी मिल गए है।इस विवाह में वे सभी नज़ारे दिखे, जो एक संपन्न परिवार के घर में आयोजित विवाह में देखा जाता है।
हरिवाटिका शिव मंदिर समिति के द्वारा 15 जोड़े वर-वधु का हुआ विवाह। देखे तस्वीरें। 2

बारात पूरे शहर भ्रमण करने के बाद पुनसी मंदिर परिसर में पहुंचे वधू पक्ष ने लड़के पक्ष का शानदार स्वागत किया।
हरिवाटिका शिव मंदिर समिति के द्वारा 15 जोड़े वर-वधु का हुआ विवाह। देखे तस्वीरें। 3

      विधिवत वरमाला भी हुआ ।लड़का और लड़की पक्ष दोनों के लिए नाश्ता को भोजन की पूरी व्यवस्था थी। इस नेक काम में विवाह समिति के साथ से उत्साह और सहयोग देखते ही बन रहा था। शिव मंदिर परिसर में 15 अलग-अलग मंडल भी बनाए गए थे जहां पर और वधु दोनों के परिजन उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में समाज के लोग वर वधु के आशीर्वाद के लिए विवाह मंडप पर पहुंचे। 
हरिवाटिका शिव मंदिर समिति के द्वारा 15 जोड़े वर-वधु का हुआ विवाह। देखे तस्वीरें। 4

नव दंपतियो को हरिवाटिका शिव मंदिर विवाह समिति के द्वारा जरूरत की हर सामान मुहैया करायी गई। 
●सभी जोड़ो को सोना-चाँदी का गहना,बर्तन,फर्नीचर, बेड इत्यादी जरुरतो की सारी सामानों को उपहार स्वरुप दिया।
●इस शादी में सभी ने एक-दुसरे का सहयोग दिया।
●छठे वर्ष हुआ आयोजन।
हरिवाटिका शिव मंदिर समिति के द्वारा 15 जोड़े वर-वधु का हुआ विवाह। देखे तस्वीरें। 5

सेवा समिति की अध्यक्ष रामानंद, सचिव जितेन्द्र कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष रिंकू कनौजिया, उप कोषाध्यक्ष कुमार मिश्र, संयोजक श्याम कु० श्रीवास्तव,राम पाण्डेय,रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, रोहित कुमार, नंदकिशोर प्रसाद, “अभिमन्यु फिजिक्स क्लासेज” के संस्थापक अभिनाश कुमार, शाहिल कुमार आदि लोगो ने सहयोग किया।

हरिवाटिका शिव मंदिर समिति के द्वारा 15 जोड़े वर-वधु का हुआ विवाह। देखे तस्वीरें। 6


इस अवसर पर “अभिमन्यु फिजिक्स क्लासेज” के संस्थापक अभिनाश कुमार के छात्रो ने अपने नृत्य से लोगो का मन मोह लिया।
( सभार- अभिनाश कुमार)
HD Qualities Files Join Now
Latest Update Join Now
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

We represent Articles mostly related to Bettiah City and Champaran. Along with that news, we publish every kind of post, such as history, important alerts, guides, the latest national and international news, local issues, live events, along with facts, etc.

0
Comment Here.x
()
x