बेतिया। ऐसे तो कई क्लीनिकल जांच जिंदगी बचाने के लिए जरूरी होती हैं। सिटी स्कैन उनमें से एक हैं। रोग का ठीक से पता चलने पर उसका सही इलाज भी सही तरीके से किया जा सकता हैं। इसके द्वारा शरीर के अंदरुनी अंगों को देखा व रोगों का पता लगाया जा सकता। सिटी मशीन या स्केनर द्वारा शरीर के भीतरी हिस्सों की अलग अलग स्तर पर विभिन्न इमेज लिए जाते हैं। इस दौरान शरीर के अंग विशेष की ऐसी छवि प्राप्त हो जाती हैं जिसका अध्ययन कर बीमारी का सटीक इलाज संभव हो जाता हैं। उक्त बातें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया के प्राचार्य डा. राजीव रंजन प्रसाद ने कही। वे सोमवार को नगर के मित्रा चौक स्थित गायत्री सिटी स्कैन सेंटर का उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होने जिले के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए सिटी स्कैन को अहम बताया। कहा इससे एक तरफ जहां मरीजों को जिले से बाहर जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी वही दूसरी तरफ आधुनिक मशीन द्वारा बेहतर जांच रिपोर्ट का लाभ मिलेगा। चनपटिया के भाजपा विधायक प्रकाश राय ने कहा कि सिटी स्कैन के अभाव में मरीजों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब उन्हे इससे निजात मिल जाएगी। प्रसिद्ध चिकित्सक डा. सन्नी कुमार ¨सह ने मशीन की गुणवत्ता पर फोकस करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से युक्त यह थ्री डी मशीन हैं। इससे हर प्रकार की बीमारी का पता सहज तरीके से लगाया जा सकता हैं। मौके पर डा. संतोष कुमार, डा. मोहनीष सिन्हा , डा. अंजनी कुमार, डा. इंतसारूल हक, डा. सौरभ कुमार, डा. अमरनाथ गुप्ता, डा. धनंज्य विकास कुमार सिंह, खुशबू सिंह , विवेकानंद उपाध्याय, शंभू सिंह , सुदामा सिंह , शंभू शरण शुक्ल, विशाल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
सिटी स्कैन से इलाज में मिल रही काफी सहायता : प्राचार्य (जीएमसी), बेतिया
By Apna Bettiah
Published On: