सन्सरैया नदी के किनारे 8.5किलो कीमती धातु की मूर्ति मिली, सोना होने का कयास लगाये

By: Md Ali

On: July 10, 2017

सन्सरैया नदी के किनारे 8.5किलो कीमती धातु की मूर्ति मिली, सोना होने का कयास लगाये 1

बेतिया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरैया नहर के किनारे से रविवार की सुबह फेंकी गई एक मूर्ति बरामद की गई है। बरामद मूर्ति किस देवता की है, इसका पता भी तक नहीं चल सका है। मूर्ति के कीमती होने का कयास लगाया जा रहा है। पुलिस मूर्ति किस धातू की बनी है, इसे पता लगाने के प्रयास में जुट गई है। ऐसे मे देखने से मूर्ति पीतल या अष्टधातू की प्रतीत हो रही है। जानकारी के अनुसार सनसरैया के आसपास के लोग सुबह सौच करने के लिए नहर के किनारे गए, तो खेत में एक मूर्ति को फेंका हुआ देखा। मूर्ति के दोनों हाथ काट दिए गए थे। लोगो ने इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मूर्ति को जब्त थाने लाई। थानाध्यक्ष आरसी उपाध्याय ने बताया कि प्रथम ²ष्टया प्रतीत होता है कि चोर कहीं से मूर्ति चुराकर ले जा रहे होंगे। लेकिन इसमें कामयाब नहीं होने पर नहर के किनारे फेंक कर फरार हो गए हैं। मूर्ति फेंके जाने की सूचना जैसे लोगों को मिली, आसपास भीड़ लग गई। मूर्ति का वजन आठ किलोग्राम तथा लंबाई करीब 3 फीट बताई गई है। कयास लगाया जा रहा है कि चोरों ने धातू की पहचान के लिए मूर्ति के हाथ काटे होंगे, ताकि इसकी कहीं जांच करा सके।

HD Qualities Files Join Now
Latest Update Join Now

Related Post

Bettiah Nagar Nigam

Population of Bettiah

Bettiah Pin Code

Bettiah Wise Mayor

Saurabh Kumar MLC

Bettiah MLC

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x