ये हैं असली हीरो..भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल ने फिर किया बाढ़ पीड़ितों की मदद,

By Apna Bettiah

Published On:

Follow Us
बेतिया: बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित बेतिया के चनपटिया प्रखंड के बकुलहर पंचायत में भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने एक और बाढ़ राहत कैंप खोला है, 

ये हैं असली हीरो..भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल ने फिर किया बाढ़ पीड़ितों की मदद, 1


जहां से कई गावों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इससे पहले खेसारी लाल ने नरकटियागंज में भी 800 से अधिक लोगों के लिए लगातार सात दिन तक राहत कैंप लगाया था। इस बारे में खेसारी लाल यादव के प्रतिनिधि व समाजसेवी बुलबुल मिश्रा,गीतकार पवन पांडे और निर्माता नौशाद आलम ने बताया कि खेसारीलाल बाढ़ पीडि़तों के लिए काफी दुखी हैं। उनका मानना है कि अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं, इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं और संकट की स्थिति में जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं।

ये हैं असली हीरो..भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल ने फिर किया बाढ़ पीड़ितों की मदद, 2


उन्‍होंने कहा कि खेसारी लाल यादव के द्वारा चलाये जा रहे राहत शिविर में राशन, कपड़ा, दवाई के अलावा अन्‍य जरूरी सामान लोगों के बीच वितरित किया जा रहा है। दिन – रात राहत शिविर में जरूरतमंद लोगों की सेवा की जा रही है। अभी तक बाढ़ से डूबे गांवों में सूखे खाने के पैकट बांटे जा रहे हैं, ताकि उन गांवों में फंसे लोगों को भूखा नहीं रहने पड़े। 

ये हैं असली हीरो..भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल ने फिर किया बाढ़ पीड़ितों की मदद, 3
HD Qualities Files Join Now
Latest Update Join Now


उन्‍होंने कहा कि खेसारी लाल यादव का सख्‍त निर्देश है कि जितना संभव हो सके, बाढ़ पीडि़तों की मदद की जाए। खेसारी लाल ने भोजपुरी इंडस्‍ट्री के अन्‍य लोगों से भी बाढ़ पीडि़तों की मदद की अपील की है।

HD Qualities Files Join Now
Latest Update Join Now
Breaking News

Apna Bettiah

We represent Articles mostly related to Bettiah City and Champaran. Along with that news, we publish every kind of post, such as history, important alerts, guides, the latest national and international news, local issues, live events, along with facts, etc.

Related Post

Bettiah Nagar Nigam

Population of Bettiah

Bettiah Pin Code

Bettiah Wise Mayor

Saurabh Kumar MLC

Bettiah MLC

Leave a Comment