बेतिया स्टेशन पर लड़की से गैंगरेप की कोशिश।।

By: Md Ali

On: May 25, 2017

बेतिया: शहर के स्टेशन चौक के समीप लगी एक निजी बस में ले जाकर किशोरी से पांच लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया. किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया. शोर सुन कर आस-पास के लोग जब तक पहुंचते, आरोपित बस में ही किशोरी को छोड़ कर फरार हो गये।।।

स्थानीय लोगों के पहुंचने के कारण उसकी इज्जत बची. आरोपितों ने उसके कपड़े फाड़ दिये. पीड़िता जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बतायी गयी है. 
 इस बाबत किशोरी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बेतिया स्टेशन पर लड़की से गैंगरेप की कोशिश।। 1


प्राथमिकी में चनपटिया थाने के दुबौलिया निवासी इमरान अंसारी, बस के स्टॉफ जोगिया टोला के ललन तिवारी, ननकी प्रसाद, नगर थाना के दरगाह मोहल्ले के सुहैय मियां सहित पांच लोगों को आरोपित बनाया है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. बताया जाता है कि किशोरी अपने घर से नरकटियागंज जाने के लिए बेतिया स्टेशन चौक पहुंची. स्टेशन चौक पर गाड़ी का इंतजार करते समय उसके बहनोइ इमरान अंसारी की नजर उस पर पड़ी. इमरान उसको बुला कर निजी बस में ले गया. जहां पहले से बस के स्टाफ ललन तिवारी, ननकी प्रसाद, सुहैल मियां मौजूद थे. बस में युवती के प्रवेश करने के बाद आरोपितों ने बस का गेट बंद कर दिया. इसके बाद उससे जबदस्ती करने लगे. विरोध करते हुए वह शोर मचाने लगी. इसी बीच ननकी प्रसाद ने उसका कपड़ा फाड़ दिया. 

 शोर सुन कर आस-पास के लोग बस की ओर दौड़े, तो आरोपित उसे छोड़ कर फरार हो गये. वह मामले की शिकायत करने पहले मुफस्सिल थाने पहुंची. मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ने उसका मोबाइल बरामद कर लिया. उसको मामला नगर थाने का बता नगर थाने भेज दिया. नगर थाने पहुंच उसने प्राथमिकी दर्ज करायी है.


शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोग, तो भागे आरोपित
किशोरी ने नगर थाने में दर्ज करायी पांच के विरुद्ध प्राथमिकी

स्रोत: प्रभात खबर 

HD Qualities Files Join Now
Latest Update Join Now

Related Post

Bettiah Nagar Nigam

Population of Bettiah

Bettiah Pin Code

Bettiah Wise Mayor

Saurabh Kumar MLC

Bettiah MLC

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x