चूल्हे से निकली चिंगारी, और आग से जल कर राख हो गयी 150घर..

By: Apna Bettiah

On: September 22, 2020

बगहा: देवी माता को चढ़ाने के लिए प्रसाद बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से 150 घर जलकर राख हो गए।

चूल्हे से निकली चिंगारी, और आग से जल कर राख हो गयी 150घर.. 1

लाखों की क्षति हुई है। करीब एक दर्जन के आसपास बकरी व मुर्गा – मुर्गी के जलकर मरने की खबर है। ग्रामीणों के सहयोग से आगू पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद गांव में दमकल पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

चूल्हे से निकली चिंगारी, और आग से जल कर राख हो गयी 150घर.. 2

घटना सोमवार की दोपहर बगहा एक प्रखंड के मानपुर मकरी गांव की है। गांव के पन्ना तुरहा के घर के समीप एक देवी स्थान है। देवी माता को प्रसाद चढ़ाने के लिए वहां गांव की दर्जनों महिलाएं जुटी थी। महिलाएं प्रसाद बना रही थीं। इस दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी पन्ना तुरहा के घर पर जा गिरी और आग लग गई। देखते- देखते करीब तीन सौ घरों की बस्ती में डेढ़ सौ के आसपास लोगों के घर जल गए। मौके पर पहुंचे बथवरिया के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों एवं दमकल के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। इस आगलगी में काफी क्षति हुई है।

चूल्हे से निकली चिंगारी, और आग से जल कर राख हो गयी 150घर.. 3
साँसद सतीश दुबे के तरफ से राहत सामग्री पहुंचाई गई।
HD Qualities Files Join Now
Latest Update Join Now

कई परिवार के लोग अपने घर में ताला मारकर खेत में काम करने के लिए गए थे। उन लोगों के घरों से कुछ भी नहीं निकाला जा सका है। आग लगने की सूचना पर पहुंचे बगहा एक अंचल के सीओ राजकिशोर साह ने बताया कि अग्नि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।

HD Qualities Files Join Now
Latest Update Join Now
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

We represent Articles mostly related to Bettiah City and Champaran. Along with that news, we publish every kind of post, such as history, important alerts, guides, the latest national and international news, local issues, live events, along with facts, etc.

Related Post

Bettiah Nagar Nigam

Population of Bettiah

Bettiah Pin Code

Bettiah Wise Mayor

Saurabh Kumar MLC

Bettiah MLC

0
Comment Here.x
()
x