बीएससी पार्ट टू की छात्रा के साथ छेड़खानी करने के मामले में एमजेके छात्र संघ के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष फंस गये है। छात्रा ने नगर थाना में छात्रसंघ के अध्यक्ष रोहित मिश्रा व कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।
नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि छात्रा के शिकायत पर उक्त दोनों के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी गयी है। एफआईआर में छात्रा ने बताया है कि वह एमजेके कॉलेज में बीएससी पार्ट टू की छात्रा है। साथ ही एमजेके कॉलेज छात्र संघ महासचिव है। 13 जून को दोपहर में वे कॉलेज परिसर स्थित संघ के कार्यालय में आवश्यक काम से गयी थी। इसी दौरान उक्त दोनों ने उसके साथ छेड़खानी करने लगे। किसी तरह वह भागकर अपनी जान बचायी। उसके बाद प्राचार्य से शिकायत कर नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी।
इधर छात्र संघ के अध्यक्ष रोहित व कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। छात्रा के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी नही हुयी है। आपसी विवाद को ले फर्जी आरोप लगायी है।